ABC NEWS: कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के दरोगाओं पर लगातार आरोप लगते जा रहे हैं. हालत यह है कि एक दरोगा का मामला शांत नहीं होता है कि दूसरे का मामला सामने आ जाता है, ऐसा ही एक मामला ग्वालटोली थाने के दरोगा का आया है. इस दरोगा पर युवक ने आरोप लगाया है कि वह उसकी पत्नी के साथ फोन पर लंबी चैटिंग करता है.

चैटिंग के दौरान लॉन्ग ड्राइव पर चलने के साथ पार्टी का भी पत्नी को आफर दिया.पीड़ित सैफ अली का कहना है कि वह सुजातगंज में रहता है, कुछ बात को लेकर उसकी अपनी पत्नी से अनबन हो गई थी. इसके बाद किसी तरह उसकी पत्नी ग्वालटोली थाने के दरोगा सुनील के संपर्क में आ गई. इसके बाद सुनील की दखलंदाजी शुरू हुई और उसके खिलाफ मुकदमा लिख दिया गया. आरोप है कि दरोगा उसकी पत्नी से लंबी लंबी वॉट्सऐप चैटिंग करता है, जिसके स्क्रीन शॉट्स उसके पास मौजूद हैं. पुलिस आयुक्त दफ्तर में शिकायत लेकर पहुंचे युवक का आरोप है कि दरोगा सुनील की वजह से ही उसके रिश्ते बनते बनते बिगड गए यहां तक की दरोगा सुनील ने मेरे ऊपर गलत मुकदमा दर्ज करा दिया और धमकी भी दे रहे है. वहीं, पीड़ित पति के पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंचने के बाद पुलिस भी सक्रिय हुई और इसकी जांच एसीपी कर्नलगंज को सौंपी गई है. एडीसीपी सेंट्रल महेश कुमार का कहना है कि तीन दिनों में जांच रिपोर्ट आएगी, जिसके आधार पर कार्रवाई होगी.

