ABC News: कानपुर के काकादेव थाने में तैनात दरोगा विष्णु शर्मा की हृदयाघात से मौत हो गई. इस खबर के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई.

बताया जा रहा है कि दरोगा विष्णु शर्मा सुबह जिम गए थे, जिम से बाहर निकलने के बाद उनकी छाती में दर्द हुआ, इस पर उन्हें आनन फानन में कॉर्डियोलॉजी संस्थान ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई. 2022 बैच के सब इंस्पेक्टर विष्णु शर्मा हाल में सीसामऊ थाने से स्थानांतरित होकर काकादेव में नई तैनाती पाए थे. उनके निधन की जानकारी पाकर डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी, हैलेट चौकी प्रभारी इंदुकांत पांडेय, सीसामऊ थाना प्रभारी हिमांशु और काकादेव थाना प्रभारी मनोज भदौरिया समेत कई पुलिस अधिकारी अस्पताल में पहुंच गए

