ABC News: पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के बाद गंगा के जलस्तर में अब बढ़त दर्ज होना शुरू हो चुकी हैं. पिछले तीन चार दिनों में गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़त दर्ज की जा रही है.
इसे देखते हुए गंगा बैराज के फिलहाल दस गेट पूरी तरह से खोल दिए गए हैं. जिसके चलते कानपुर में गंगा के बहाव में तेजी आ गई है. इसका नजारा परमट, सरसैयाघाट समेत अन्य घाटों में देखा जा रहा है.
हालांकि, बारिश और गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच भी घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं दिख रहे हैं.
यहां पर लोग गंगा की लहरों में अठखेलियां करने में व्यस्त हैं, जबकि पिछले कुछ समय में गंगा में डूबकर कई लोगों की मौत भी हो चुकी हैं.
इसके बावजूद लोग गंगा के बहाव में अठखेलियां करने में लगे हुए हैं.
सिंचाई विभाग के अफसरों का कहना है कि उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बाद हरिद्वार और नरौरा डैम से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है. जिसके चलते कानपुर में भी गंगा के वॉटर लेवल में बढ़त देखी जा रही है.

