ABC News: कानपुर में गुमटी नंबर पांच स्थित जय हिंद सिनेमा के कैंपस में रविवार शाम को अचानक आग लग गई. बताया जा रहा है कि जय सिंह सिनेमा हॉल के अंदर पुरानी लकड़ियों का काफी ज्यादा कबाड़ एकत्र है.
यहां पर अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. कैंपस के ऊपरी हिस्से में आग लगने की वजह से पहले तो किसी को कुछ पता नहीं चला लेकिन जब आग की लपटें तेज हो गईं तो नीचे के परिसर में मौजूद व्यापारियों में हड़कंप मच गया. आनन फानन में फायर विभाग के कंट्रोल रूम में फोन किया. जब तक यहां पर दमकल की गाड़ी पहुंचती.
तब तक आग काफी विकराल हो गई थी. मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने सबसे पहले आसपास की आधा दर्जन दुकानों को खाली करा लिया. इसके बाद चार गाड़ियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया.
गौरतलब हो कि गुमटी का जय हिंद सिनेमा कई वर्षों से बंद चल रहा है.

