ABC News: अवैध निर्माणों के खिलाफ केडीए का अभियान जारी है. उपाध्यक्ष की सख्ती के बाद अब धीरे धीरे ही सही लेकिन केडीए का प्रवर्तन विभाग अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करने लगा है. इसी कड़ी में बुधवार को आठ अवैध निर्माणों को सील कर दिया. अवैध निर्माणों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई इस बार केडीए के जोन दो में हुई.

यहां पर केडीए के प्रवर्तन दस्ते ने सुबह के समय कई जगह अवैध निर्माण सील किए. केडीए के प्रवर्तन विभागों ने मंगलवार को काकादेव, सर्वोदयनगर, शताब्दीनगर, पुराना शिवली रोड, मंधना में अवैध निर्माणों को सील किया. गौरतलब हो कि पिछले 15 दिनों में केडीए ने 53 अवैध निर्माण सील कर चुका है. हालांकि, साउथ सिटी में अभी भी केडीए का दस्ता आंखें बंद किए हुए है. यहां पर रतनलालनगर, दबौली, किदवईनगर, गोविंदनगर समेत अन्य स्थानों पर तेजी से अवैध निर्माण हो रहे हैं.
इन अवैध निर्माणों पर हुई कार्रवाई
राजीव सब्बरवाल, काकादेव
कृष्ण कुमार, काकादेव
तरूण गुप्ता, सर्वोदयनगर
हरजीत सिंह चावला, जितेंद्र कुमार ब्लॉक एच काकादेव
माधुरी शुक्ला, पुराना शिवली रोड
प्रबंधक रामा विश्वविद्यालय, मंधना
दो जगह अवैध कब्जेदार

