ABC News: अलायंस क्लब कानपुर शौर्य की तरफ से दामोदरनगर स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान क्लब के पदाधिकारियों ने यहां पर वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों का डेंटल चेकअप भी किया.

यहां पर आए दंत चिकित्सकों ने बुजुर्गों को पान मसाले से दूर रहने की सलाह दी. इसके अलावा यहां पर बुजुर्गों के बीच हास्य की फुहार के साथ गीत संगीत का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया. इन कार्यक्रमों में शामिल होकर वृद्धाश्रम में निर्वासित जीवन जी रहे बुजुर्गों के अंदर भी उत्साह देखा गया. एसोसिएशन ऑफ अलायंस क्लब के अध्यक्ष आरके सक्सेना ने बताया कि वह लगातार सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. अलायंस क्लब कानपुर शौर्य की पदाधिकारी सरिता वहाब, फैसल वहाब, राजीव शुक्ला ने बताया कि सेवा कार्यों की यह श्रृंखला और आगे बढ़ायी जाएगी.

