ABC News: कानपुर साउथ जोन की सेन पश्चिम पारा पुलिस ने पिछले दिनों स्वर्ण जयंती विहार में बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में टक्कल गिरोह के शातिर अंशू को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, घटना में शामिल तीन अभियुक्त फरार चल रहे हैं. जिनकी तलाश में पुलिस टीम अलग अलग शहरों में भेजी ई है.
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि टक्कर गैंग में अंशू और उसके तीन भाई और उनके दोस्त शामिल हैं. यह लोग बंद घरों की रेकी कर उन्हें निशाना बनाते थे. चोरी से मिली ज्वैलरी आदि बेचकर यह लोग लग्जरी लाइफ जीते थे और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ गोवा और अन्य जगहों पर मौजमस्ती करते थे,, जब रकम खत्म हो जाती तो वापस आकर फिर चोरी की वारदात करते थे. उन्होंने बताया कि टक्कल गैंग में शामिल चारों भाईयों की जमानत उनकी मां ही कराती थी.
पकड़े गए अंशू पर चोरी के आठ मामले दर्ज हैं और बिधनू में चोरी के मामले में दो महीने पहले ही डेढ़ साल की सजा काटकर वह जेल से सजा काटकर बाहर आया था. पुलिस को अंशू के पास से तमंचा, 632 ग्राम चांदी के जेवर और गोल्ड बेचकर मिला करीब एक लाख रूपया कैश और स्कूटी बरामद हुई है.

