ABC News: बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के बगाही इलाके में एक बार फिर पशु क्रूरता से जुड़ा मामला सामने आया है. यहां पर एक ड्राइवर ने पहले एक डॉग पर ई रिक्शा चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. इसके बाद मरे हुए डॉग को ई रिक्शा में बांधकर करीब दो किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया.
बताया जा रहा है कि देर रात करीब दो बजे युवक अपना ई रिक्शा चार्ज करने के लिए घर आया था. चार्जिंग के बाद उसने अपना रिक्शा चालू किया और ई रिक्शा को बैक करने के दौरान उसे वहीं पर बैठे एक डॉग पर चढ़ा दिया. इससे डॉग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. सुबह क्षेत्रीय लोगों ने डॉग को मरा देखा तो इसके बाद सीसीटीवी खंगाला गया. जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ. इसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने उसे मरे हुए डॉग को दूसरी जगह फेंकने को कहा. जिस पर ई रिक्शा चालक मरे हुए डॉग को रस्सी से बांधकर उसे ई रिक्शा में फंसा दिया और उसे घसीटते हुए करीब दो किलोमीटर तक यशोदानगर बाईपास की तरफ ले गया और रास्ते में कहीं फेंक दिया, घटना से जुड़ा सीसीटीवी वीडियो भी अब सामने आया है.

