ABC News: कानपुर में पनकी थानाक्षेत्र में एटूजेड प्लांट के पास दर्दनाक हादसा हो गया. यहां पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाईयों की मौत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि जिन दो युवकों की मौत हुई, उसमें से एक का सिर ही धड़ से अलग हो गया. घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया. हादसे में मारे गए दोनों युवकों की पहचान कानपुर देहात के शिवली थाने के लालेपुर निवासी धनंजय और हिमांशु के रूप में हुई है. पुलिस ने मृतकों के पास से प्राप्त मोबाइल फोन के माध्यम से परिजनों को सूचित किया गया. जिसके बाद उनके घरों में कोहराम मच गया.दोनों युवक पनकी में एक पान मसाला फैक्ट्री में काम करते थे. परिजनों ने बताया कि दोनों ही युवक पान मसाला फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट में काम करते थे. सुबह करीब आठ बजे वह फैक्ट्री से अपनी शिफ्ट खत्म कर वापस जा रहे थे, तभी उनकी बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि ट्रक चालक और उसके साथी को पुलिस ने पकड़ लिया,, हादसे के बाद दुघर्टनाग्रस्त डंपर को जब्त कर लिया गया.

