ABC News: कानपुर में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश में दलित और पिछड़े वर्ग पर अत्याचार का आरोप लगाया है. लाजपत भवन में आयोजित सम्मेलन में उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में गुंडाराज को खत्म करना होगा.
कानपुर में हुए डीएम और सीएमओ के विवाद को लेकर उन्होंने कहा कि जिसे सिस्टम में आने की बात कही जा रही है. जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया, उसे हटा दिया गया. यह दिखाता है कि जो व्यक्ति सिस्टम में नहीं आएगा, उसे अपमानित कर हटा दिया जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार में बहुजन समाज का अस्तित्व संकट में है. उनके अधिकारों को विभिन्न माध्यमों से खत्म किया जा रहा है. दलित पिछड़ों के साथ मुसलमानों पर अत्याचार हो रहा है.

यहां पर नगीना सांसद ने जातिगत जनगणना के फैसले का स्वागत करते हुए लोगों के आर्थिक आंकड़े भी जारी करने की मांग की. पंचायत चुनाव पूरी ताकत से लड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि अभी बूथ, सेक्टर कमेटियां गठित हो रही हैं. आने वाले समय में बिजली के निजीकरण और शिक्षा मित्रों के समायोजन को लेकर वह लोग बड़ा आंदोलन करेंगे.

