ABC News: सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन तैयारियों को परखने के लिए शासन के निर्देश पर कानपुर में भी ‘ब्लैकआउट मॉकड्रिल’ का आयोजन किया गया. इस दौरान रक्षा प्रतिष्ठान से लेकर मेट्रो, वॉटर सप्लाई करने वाले सोर्स से लेकर अस्पताल सभी जगह ब्लैक आउट का असर देखा गया और फोर्स ने व्यापक रूप से अभियान चलाया.
‘ब्लैकआउट मॉकड्रिल’ का सबसे बड़ा आयोजन परेड स्थित सद्भावना चौकी के पास किया गया. सुरक्षा के लिहाज से अति संवेदनशील इलाके में शुुमार यतीमखाना, परेड के पास की गई मॉक ड्रिल में पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल खुद मौके पर मौजूद रहे और पूरी ड्रिल को उन्होंने देखा.
आपको बता दें कि दुश्मन के हवाई हमले की स्थिति में नागरिक सुरक्षा और बचाव कार्यों को परखने के लिए इस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया.
जिसमें पुलिस, दमकल कर्मियों से लेकर एंबुलेंस और अन्य विभाग की सेवाएं शामिल रहीं. हवाई हमले की सूरत में किस तरह से अंधेरा किया जाना है और घायलों को मकानों से बाहर निकाला गया, यह सारा अभ्यास यहां पर किया गया.
मॉक ड्रिल के जरिए आम जनता को भी जागरूक किया गया, हालांकि, कई इलाके ऐसे भी रहे, जहां पर ब्लैक आउट का असर नहीं देखा गया.

