ABC News: गणतंत्र दिवस पर नेहरूनगर स्थित अंध विद्यालय में सांसद रमेश अवस्थी ने तिरंगा फहराया. इस दौरान यहां पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. यहां पर दृष्टिदिव्यांग छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किये.

विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह ने यहां पर मुख्य अतिथि को प्रतीक चिंह भेंट करने के साथ प्रगति के बारे में बताया. सांसद रमेश अवस्थी जी विद्यालय के दृष्टिदिव्यांग छात्रों के लिए पांच किलोवॉट का सोलर पंप और 27 किलोवॉट का सोलर सिस्टम लगवाने की घोषणा की. यहां पर विद्यालय के दृष्टिदिव्यांग छात्रों के बीच क्रिकेट मैच भी खेला गया, जिसमें विजेता टीम को शील्ड एवं 1100, उपविजेता टीम को शील्ड एवं 551/- और मैन ऑफ द मैच को शील्ड एवं 100/- देकर पुरस्कृत किया गया. यहां पर विधायक नीलिमा कटियार, पार्षद पवन गुप्ता, डेन के निदेशक संजीव दीक्षित, राम प्रकाश भदौरिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे

