ABC News: चैंपियंस ट्राफी के महामुकाबले में भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. पाकिस्तान के कप्तान रिजवान ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है. चोटिल फखर जमां की जगह इमाम उल हक खेल रहे हैं. वहीं, भारतीय कप्तान रोहित ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है. रोहित ने कहा कि वह टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का ही फैसला लेने वाले थे.
my man in the house 🫣♥️#INDvsPAK #ChampionsTrophy pic.twitter.com/OwpVUdswNz
— Sanjana Ganesan 🇮🇳 (@iSanjanaGanesan) February 23, 2025
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दुबई में है. वे भारत-पाक मैच देखने के लिए पहुंचे हैं. बुमराह की वाइफ संजना गणेशन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की है. गौरतलब हो कि अब तक वनडे में दोनों टीमें कुल 135 बार आमने-सामने आ चुकी हैं. इसमें से भारत ने 57 मैचों में और पाकिस्तान ने 73 मैचों में जीत हासिल की है. पांच मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला. हालांकि, न्यूट्रल वेन्यू यानी किसी तटस्थ स्थान पर पाकिस्तान का पलड़ा भारी दिखा है. दोनों टीमों के बीच किसी तटस्थ स्थान पर 77 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने 34 और पाकिस्तान ने 40 मैच जीते हैं. तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला.

भारत की प्लेइंग इलेवन
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: इमाम-उल-हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद

