ABC News: ग्रीनपार्क में होने वाली तीन वनडे मैच की सीरीज को लेकर रविवार को इंडिया ए के खिलाड़ियों ने नेट्स पर जमकर पसीना बहाया.

तेज धूप और उमस के बीच तीन घंटे के नेट्स सेशन में कोच ने सभी खिलाड़ियों की तैयारियों को बारीकी से परखा.

इस दौरान स्टार स्पिनर रवि विश्नोई अपनी लय ढूढ़ते हुए नजर आए, जबकि प्रभसिमरन सिंह, रियान पराग, आयुष बडोनी, प्रियांश आर्या जैसे खिलाड़ी पूरी एकाग्रता के साथ नेट्स पर बैटिंग करते रहे.

पहले दिन इंडिया ए ने सबसे पहले ग्रीनपार्क में प्रैक्टिस की.

नेट्स में दोनों ही टीमों के लिए तीन तीन प्रैक्टिस विकेट तैयार किए गए हैं. वहीं, ग्रीनपार्क में जिन पिचों पर मैच होना है. तेज धूप की वजह से उन्हें दिन में कवर से ढककर रखा गया.

माना जा रहा है कि टीम इंडिया की ताकत को देखते हुए यहां पर स्पिनर्स की मददगार पिच तैयार की जा सकती है. कहा जा रहा है कि टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर सोमवार को यहां पर प्रैक्टिस करने आएंगे.

इसी के बाद कोच के साथ मिलकर टीम कॉम्बिनेशन पर चर्चा होगी. ग्रीनपार्क का इतिहास देखते हुए माना जा रहा है कि टीम इंडिया तीन स्पिनर्स के साथ मैदान में उतर सकती है.

