ABC News: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और मॉडल माहिका शर्मा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. इन दिनों दोनों मालदीव्स में छुट्टियां मना रहे हैं. बीते शनिवार को क्रिकेटर ने अपना 32वां जन्मदिन माहिका के साथ ही सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं. अब दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे समुद्र के किनारे सैर करते नजर आ रहे हैं.
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हार्दिक पांड्या अपनी नई गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ दिख रहे हैं. दोनों मालदीव्स में समुद्र किनारे सैर करते नजर आ रहे हैं. मॉडल-एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर का बाथरोब पहन रखा है और हाथ में बॉटल ले रखा है. वहीं क्रिकेटर सेल्फी कैमरा से वीडियो बना रहे हैं और वो भी डार्क पिंक कलर का बाथरोब पहने दिख रहे हैं. क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अपने जन्मदिन के दिन इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. इसमें वो क्रिकेटर माहिका शर्मा के साथ दिख रहे थे, जिनमें दोनों का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा था. शेयर की गई तस्वीरों में दोनों को समुद्र किनारे छुट्टियां मनाते हुए देखा गया था. तस्वीरों में क्रिकेटर माहिका के गले में हाथ डाले दिख रहे थे. इन तस्वीरों ने दोनों के बीच के रिश्तों की अफवाहों का आधिकारिक करने का काम किया था. इस साल की शुरुआत में, हार्दिक पांड्या के ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन वालिया को डेट करने की अफवाह थी. जब हार्दिक खेल रहे थे, तब जैस्मीन वालिया को स्टेडियम में देखा गया था. एक बार उन्हें मुंबई में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ आईपीएल मैच के बाद मुंबई इंडियंस (MI) टीम की बस में चढ़ते हुए भी देखा गया था. उस समय उन्होंने अपने रिश्ते की न तो पुष्टि की और न ही खंडन किया. बाद में, खबर आई कि वे अलग हो गए हैं और उन्होंने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. ये सारे अफवाहों का दौर हार्दिक और नताशा के तलाक के बाद शुरू हुआ था.

