ABC News: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और सुनीता आहूजा के 37 साल पुराने रिश्ते पर तलाक की तलवार लटक रही हैं. कई रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि गोविंदा अपनी पत्नी से तलाक लेने वाले हैं और इसकी वजह एक मराठी हसीना है. दावा है कि गोविंदा का अफेयर 30 साल की मराठी एक्ट्रेस के साथ के साथ चल रहा है, जिसके नाम का खुलासा अब तक नहीं हुआ है. इसी वजह से खुद गोविंदा सुनीता को तलाक दे रहे हैं. हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब गोविंदा का नाम किसी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा है. कहा जाता है कि गोविंदा का कई एक्ट्रेसेस के साथ अफेयर रहा है.

बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा भले ही सालों से बड़े पर्दे से गायब हो, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं. अब एक्टर को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है. गोविंदा का नाम हमेशा ही बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार रहा है. उन्होंने 80-90 के दशक में सिनेमा पर खूब राज किया था. फैंस उनकी एक्टिंग और डांस के दीवाने थे. आज भी उनका चार्म बरकरार है. वहीं इससे पहले एक्टर की वाइफ सुनीता ने भी उनके अफेयर का हिंट दिया था. साथ ही ये भी कहा था कि शेड्यूल मैच ना होने की वजह से वो काफी वक्त से अलग रह रहे हैं. हालांकि, गोविंदा का अफेयर जिस मराठी एक्ट्रेस से चलने की चर्चा है, अभी तक उसके नाम का खुलासा नहीं हुआ है. दोनों की उम्र में करीब 31 साल का अंतर है.

हालांकि अभी तक गोविंदा ने इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. ऐसे में ये कितनी सच है ये कहना पाना थोड़ा मुश्किल है. बताते चलें कि हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में गोविंदा की वाइफ सुनीता ने कहा था, ‘मैं पहले बहुत सिक्योर थी. लेकिन अब नहीं हूं. क्योंकि 60 की उम्र के बाद लोग सठिया जाते हैं. मैं नहीं जानती वो क्या कर रहा है.’ गोविंदा ने अपनी वाइफ सुनीता से साल 1987 में शादी की थी. दोनों दो बच्चों एक बेटा और एक बेटी के पेरेंट्स भी हैं

