ABC News: एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने मां बनने और बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं को अक्सर जिन उम्मीदों का सामना करना पड़ता है, उनके बारे में खुलकर बात की है. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस बात पर गौर किया कि कैसे महिलाओं से जुड़ी बातचीत, प्रेग्नेंसी का जश्न मनाने से हटकर, बहुत जल्द ही उनके लुक्स को परखने और इस बात पर चर्चा करने में बदल जाती है कि वे काम पर कब लौटेंगी.

गौरतलब हो कि बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने साल 2023 में अपने बॉयफ्रेंड और बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी की थी. ये कपल शादी के बाद दो साल बाद 2025 में बेटी सरायाह का माता-पिता बना है. कियारा आडवाणी ने मां बनने के बाद बताया है कि महिलाओं की प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के बाद लोगों के कैसे रिएक्शन होते हैं. एक्ट्रेस ने इंटरव्यू के दौरान बताया वह मां बनने के बाद दुनिया को अच्छे से समझने लगी हैं. एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने ‘बॉम्बे टाइम्स’ के साथ बात की है और अपनी निजी जिंदगी के अनुभव शेयर किए हैं. एक्ट्रेस ने अपने मदरहुड को लेकर खुलकर बात की है. कियारा आडवाणी ने कहा है, ‘मां बनने के बाद उनका दुनिया के प्रति नजरिया ज्यादा मजबूत हुआ है. मेरा मानना है कि इस समय जो भी डायरेक्टर मेरे साथ काम करेंगे उन्हें मेरा सबसे अलग और बेहतरीन वर्जन देखने को मिलेगा.’

उन्होंने आगे कहा, ‘जब आप प्रेग्नेंट होते हो तो सभी लोग एक ही बात कहते हैं कि अरे वाह! आप कितनी ग्लो कर रही हैं और कितनी खूबसरत लग रही हो. लेकिन जैसे ही आप बच्चे को जन्म देते हो तो चीजें बदल जाती हैं. लोगों को ग्लो की जगह मोटापा दिखाई देने लगता है. जो लोग आपको खूबसूरत बताते हैं वही लोग कहते हैं कि मोटी लग रही हो, थोड़ी ऐसी तो थोड़ी वैसी लग रही हो.’ कियारा आडवाणी ने आगे बताया, ‘अगर सरल भाषा में कहूं तो जब आप प्रेग्नेंट होते हो तो लोग आपको देवी की तरह पूजते हैं. लेकिन जैसे ही डिलीवरी होती है तो आपसे उम्मीद करते हैं कि आप तुरंत फिट दिखने लगो. अपने पुराने रूटीन में वापस आ जाओ लेकिन असल बात ये है कि एक महिला को सबसे ज्यादा मुश्किल बच्चे के जन्म के बाद ही होता है.

यही वो समय है जब उसे सबसे ज्यादा सहारे की जरूरत होती है. कहा जाता है कि एक बच्चे की परवरिश करने के लिए पूरे गांव के लोगों के सहारे की जरूरत होती है. ठीक उसी तरह एक मां को भी संभालने के लिए भी पूरे गांव के सहारे की जरूरत होती है. ये वो समय होता है जब आपको इस महिला का सबसे ज्यादा खयाल रखना होता है क्योंकि वो अपने शरीर में होने वाले बदलावों से भी जूझ रही होती है और नई भूमिका में ढलने की कोशिश कर रही होती है.’

