ABC News: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी इस वक्त लगातार चर्चा में हैं. नुपूर सेनन और स्टेबिन बेन की उदयपुर में हुई शादी के बाद अब रिसेप्शन पार्टी में भी उन्हें पंजाबी सिंगर तलविंदर के साथ देखा गया. हालांकि दोनों लुका-छिपी खेलते दिखे. कैमरे से बचने के लिए तलविंदर ज्यादातर समय मौनी रॉय के साथ नजर आए. उनके वीडियोज वायरल हो रहे हैं.
वायरल वीडियो में दिशा पटानी और तलविंदर को बाहों में बाहें डाले मौनी रॉय के बिजनेसमैन पति सूरज नाम्बियार से बात करते हुए देखा जा सकता है. इतना ही नहीं दोनों ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे.
अब इसके बाद से सोशल मीडिया की दुनिया में चर्चाएं तेज हैं कि क्या टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप के बाद अब एक्ट्रेस की जिंदगी में नए प्यार की एंट्री हो गई है. वहीं, शादी में तो दिशा ने तलविंदर का हाथ थामा हुआ था, लेकिन रिसेप्शन पार्टी में दोनों एक-दूसरे से दूर-दूर दिखे. तलविंदर के साथ दिशा की बेस्ट फ्रेंड मौनी रॉय नजर आईं.
कौन है तलविंदर?
28 साल के सिंगर तलविंदर पंजाबी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. उन्होंने अपने पंजाबी गानों से दर्शकों के बीच एक अलग पहचान बनाई है. सिंगर का असली नाम तलविंदर सिंह सिद्धू है, वो स्टेज पर तलविंदर के नाम से मशहूर हैं. उन्होंने पंजाबी गानों को इलेक्ट्रॉनिक बीट्स के साथ मिलाकर एक नए तरह का गाना पेश किया. इन गानों ने उन्हें युवाओं के बीच एक अलग लोकप्रियता दिलाई. तलविंदर सिंह सिद्धू कभी भी पब्लिक में अपना चेहरा नहीं दिखाते हैं. उनके शोज में वो अक्सर मास्क पहने दिखते हैं.
सिंगर को कभी भी चेहरा दिखाते नहीं देखा गया है. हालांकि नुपूर सेनन की शादी से वायरल हुए इस वीडियो में वो दिशा पाटनी के बगल में खड़े अपना चेहरा दिखाते नजर आ रहे हैं.शादी के बाद रूमर्ड कपल को उदयपुर एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किया गया. वो दोनों साथ में मुंबई के लिए रवाना हुए. तलविंदर भले ही दिशा पाटनी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए, लेकिन इस दौरान उन्होंने मास्क पहन रखा था.

