ABC News: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर फैंस एक बार फिर चिंतित हैं. खबर है कि एक्टर की हालत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी, और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धर्मेंद्र को पिछले हफ्ते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में रखा हुआ है ताकि उनकी तबियत पर लगातार नजर रखी जा सके. बताया जा रहा है कि उनकी तबियत आज सुबह अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया गया. हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में धर्मेंद्र के वेंटीलेटर पर होने की बात को अफवाह बताया है. बताया जा रहा है कि फिलहाल धर्मेंद्र इलाज का रिस्पॉन्स दे रहे हैं. धर्मेंद्र की तबियत बिगड़ने की खबर के बाद उनके परिवार के सदस्य लगातार अस्पताल आ-जा रहे हैं. फैंस सोशल मीडिया पर उनकी जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने के बाद आज हेमा मालिनी भी धर्मेंद्र से मिलने हॉस्पिटल पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा- ‘हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.’सनी देओल पिता धर्मेंद्र से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे. इस दौरान उनके चेहरे पर मायूसी देखने को मिली. एक्टर कैमरे के सामने हाथों से अपना चेहरा छुपाते नजर आए. इस दौरान सनी देओल के साथ उनके बेटे करण देओल और राजवीर देओल भी उनके साथ गाड़ी में बैठे नजर आए. धर्मेंद्र भले ही 89 साल के हैं लेकिन इडंस्ट्री में वो आज भी एक्टिव हैं. धर्मेंद्र को हाल ही में फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के बाद ‘तेरी बातों मे ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था. वो अगस्त्य नंदा की इक्कीस में भी नजर आने वाले हैं. ये फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होगी. सोशल मीडिया पर अब उनके फैंस जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. उनके चाहने वालों को उनके एडमिट होने से गहरा झटका लगा.धर्मेंद्र पिछले कुछ वक्त से अपने फार्महाउस पर ही रह रहे थे. उन्हें खेती करना, जानवरों के बीच रहना अच्छा लगता है.

