ABC News: टीम इंडिया के युवा क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज ने एक-दूसरे का हाथ थाम लिया. लखनऊ के होटल सेंट्रल में आयोजित समारोह में दोनों ने एक दूसरे को रिंग पहनाई और खुशी जाहिर की. इसके पहले रिंकू और प्रिया एक-दूसरे का हाथ थामे मंच पर पहुंचे और सगाई की रस्म पूरी की. रिंकू ने जैसे ही प्रिया को अंगूठी पहनाई प्रिया भावुक हो गईं. इस दौरान रिंकू भी भावुक नजर आए और प्रिया का हाथ अपने हाथ में लेकर नए रिश्ते की शुरुआत की.
क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की लखनऊ के सेंट्रम होटल में सगाई हो गई है। अब रिंकू और प्रिया की सगाई के समय की पहली तस्वीर सामने आई है। जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए नजर आए हैं।#rinkusingh #priyasaroj #indiancricketteam #rinkusinghandpriyasarojengagement #abcnewsmedia pic.twitter.com/kraIr2xdAn
— Abcnews.media (@abcnewsmedia) June 8, 2025
सगाई में खेल और राजनीति जगत की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार, पीयूष चावला और यूपी रणजी टीम के कप्तान आर्यन जुयाल जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने भी नवदंपति को शुभकामनाएं दीं. ग्लैमर और गरिमा से सजी इस शाम में रिंकू और प्रिया की जोड़ी ने सभी का दिल जीत लिया.

जब दोनों स्टेज पर पहुंचे तो प्रिया की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े. इसके बाद दोनों ने हंसते हुए कैमरे के सामने पोज दिए. समारोह में करीब 300 मेहमान शामिल हुए. इसमें समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव, जया बच्चन और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला जैसी कई जानी-मानी हस्तियां भी मौजूद रहीं. प्रिया सरोज ने कोलकाता से एक खास डिजाइनर रिंग मंगवाई, जबकि रिंकू सिंह ने मुंबई से अपनी पसंद की अंगूठी बनवाई.

बताया जा रहा है कि इन दोनों रिंग्स की कुल कीमत करीब 2.5 लाख रुपये थी. मेन्यू भी कपल की पसंद के अनुसार खास तौर पर डिजाइन किया गया था. प्रिया ने अपनी पसंद का बंगाली रसगुल्ला और काजू पनीर रोल को मेन्यू में शामिल कराया, जबकि रिंकू की पसंदीदा पनीर टिक्का और मटर मलाई को भी खास तौर पर परोसा गया. क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई की रस्म होटल सेंट्रम में पूरी की गई। परिवारीजन, रिश्तेदारों और मित्रों की उपस्थिति में रिंकू और प्रिया होटल सेंट्रम में प्री-इंगेजमेंट शूटिंग भी कराई. सफेद शेरवानी में रिंकू और हल्के गुलाबी लहंगे में प्रिया सरोज एक-दूसरे का हाथ थामे स्टेज तक पहुंचे और विधि-विधान से रस्म पूरी कीं.

रिंकू के परिवार वालों ने भी सगाई में दुल्हन प्रिया को दिए जाने वाले शगुन के लिए शानदार जेवर और साड़ियां खरीदी हैं. रिंकू ने अलीगढ़ के एक निम्न-मध्यमवर्गीय परिवार से निकलकर क्रिकेट में अपना मुकाम बनाया है. सांसद प्रिया सरोज कॉन्वेंट एजुकेटिड और राजनीतिक परिवार से हैं. दोनों की पहली मुलाकात वर्ष 2023 में हुई थी. प्रिया सरोज का जन्म 23 नवंबर 1998 को तूफानी सरोज और मुन्नी देवी के घर (वाराणसी) में हुआ. वह 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में जौनपुर के मछलीशहर से सांसद चुनी गईं.वह उत्तर प्रदेश से सबसे युवा सासंद हैं। प्रिया उन सात संसद सदस्यों में हैं, जिनकी उम्र 25 की थी.

