ABC News: अवनीत कौर एक बार सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा का विषय बन गई हैं. एक्ट्रेस की भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी संग एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिस पर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं. हालांकि, वायरल वीडियो को देखकर फैंस काफी कन्फ्यूज भी हो गए हैं.
दरअसल, अवनीत ने हाल ही में यानी 13 अक्टूबर को अपना 24वां जन्मदिन मनाया है. इस मौके पर वह उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने गईं थी, और इसी का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.वायरल हो रहा यह वीडियो खुद क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ महाकाल की पूजा करते नजर आ रहे हैं. इसी वीडियो में एक जगह, अवनीत कौर की भी एक झलक दिखाई देती है, जो लाल रंग के ट्रेडिशनल कपड़े पहनकर कपल के साथ बैठी हुई हैं. इंटरनेट पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इसे देखकर लोग अवनीत कौर की मजे ले रहें हैं.

आपको बता दें कि अवनीत कौर का क्रिकेटरों के साथ खास कॉन्ट्रोवर्सी रही है. अवनीत कौर और विराट कोहली वाला विवाद आपको याद ही होगा. वहीं अवनीत का नाम क्रिकेटर शुभमन गिल संग भी जुड़ चुका है. ऑस्ट्रेलिया टी-20, 2025 सीरीज से पहले हाल ही में भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव उज्जैन के महाकाल में अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ आशीर्वाद लेने पहुंचे थे. उन्होंने महाकाल की आरती के दौरान का एक वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में सूर्य पूरी तरह से भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं. साथ में उनकी पत्नी दिविशा बैठी हुईं हैं, लेकिन इन दोनों के साथ ही वीडियो में अवनीत कौर भी नजर आ रही हैं. इस वीडियो को देखकर कुछ फैंस खुश हैं, लेकिन कई इस बात को लेकर कन्फ्यूज हो रहे हैं कि सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी के साथ 24 साल की अवनीत कौर इस वीडियो में क्या कर रही हैं. क्या वह उनके साथ हैं, या फिर उनका और सूर्यकुमार यादव का सेम समय पर मंदिर में आना एक इत्तेफाक है

