ABC News: गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ है. हादसा अहमदाबाद के मेघानी इलाके में हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार की दोपहर एयर इंडिया के पैसेंजर विमाग बोइंग ड्रीमलाइन 787 क्रैश हुआ है, जिसकी डरावनी तस्वीरें सामने आ रही हैं.
#गुजरात
— Abcnews.media (@abcnewsmedia) June 12, 2025
⏺️अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास प्लेन क्रैश
⏺️हादसे का शिकार हुआ विमान एयर इंडिया
⏺️तकनीकी खराबी के चलते हुआ ये हादसा
⏺️विमान में सवार थे 242 यात्री, रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद@airindia#Gujrat #Ahmedabad #PlaneCrash #abcnewsmedia pic.twitter.com/Niaa7dWySO
अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके में आग की बड़ी-बड़ी लपटेंं देखी गईं. वहीं, काले धुएं का गुबार दूर से ही देखा जा सकता है. इस विमान में 242 यात्री सवार थे. यह ड्रीमलाइनर बोइंग 787 लंदन के लिए उड़ान भर रहा था.
हादसे से जुड़ी जो तस्वीरें सामने आ रही है, वह हृदयविदारक हैं.घटनास्थल पर अग्निशमन दल की टीमें पहुंच गई हैं और राहत और बचाव कार्य जारी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस विमान ने लंदन के लिए उड़ान भरी थी.विमान रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ है.
Flight AI171, operating Ahmedabad-London Gatwick, was involved in an incident today, 12 June 2025. At this moment, we are ascertaining the details and will share further updates at the earliest on https://t.co/Fnw0ywg2Zt and on our X handle (https://t.co/Id1XFe9SfL).
— Air India (@airindia) June 12, 2025
-Air India…
ऐसे में बड़ा नुकसान होने की आशंका है. हादसे की सूचना मिलते ही गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल भी अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी गुजरात सीएम से फोन पर बात की है और उनसे हालात के बारे में जानकारी ली.एयरपोर्ट के पास ही सिविल अस्पताल है, जहां के सभी डॉक्टरों की छुट्टी कैंसिल कर दी गई है.

