ABC News: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं. बीते दिन एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा ने साल 2023 में शादी रचाई थी. अब शादी के दो साल बाद इन दोनों ने गुड न्यूज सुनाई है.

इस खुशखबरी के सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है. अब प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद कियारा आडवाणी पहली बार पैपराजी के कैमरे में कैद हुईं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी व्हाइट कलर की शर्ट और शॉर्ट्स पहनें दिख रही हैं.

इस आउटफिट में मॉमी टू बी बेहद ही कूल लग रही हैं. इस ऑल व्हाइट लुक के साथ कियार आडवाणी अपनी आंखों पर काला चश्मा लगाए नजर आ रही हैं. फोटो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अपनी वैनिटी वैन के पास खड़ी हैं.

व्हाइट शॉर्ट्स में कियारा आडवाणी अपने टोन्ड लेग्स जमकर फ्लॉन्ट कर रही हैं. कियारा की यह तस्वीरें आते ही वायरल हो गई हैं.कियारा आडवाणी पैपराजी को पोज देती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस के इन फोटोज पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं.

कियारा आडवाणी की इन तस्वीरों के सामने आने के बाद लोग एक्ट्रेस का बेबी बंप देखने को कोशिश कर रहे हैं. हालांकि ढीला आउटफिट होने के कारण कियारा का बेबी बंप नहीं दिख रहा है.

