ABC News: देश की राजधानी दिल्ली में बड़ा धमाका हुआ है. ये घटना लाल किले के पास की है, जहां खड़ी कार में जोरदार धमाका हुआ. इससे इलाके में दशहत फैल गई. बताया जा रहा है कि धमाका होते ही कार में भीषण आग लग गई. इतना ही नहीं इसने पास खड़ी दो और कारों को अपनी जद में ले लिया, जो कि जलकर खाक हो गई हैं. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची हैं.
धमाके में 2-3 लोगों के घायल होने की खबर है. हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है. धमाके के बाद आसपास खड़ी गाड़ियों के भी शीशे टूट गए. जिस समय यह धमाका हुआ उस समय वहां पर काफी भीड़ थी. 2-3 घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. धमाका किन कारणों से हुआ इसका पता अभी नहीं लग पाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली फायर डिपार्टमेंट ने बताया, “दमकल विभाग को लाल किले के पास धमाके जैसी आवाज की सूचना मिली है. दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचे गई है. लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में विस्फोट हुआ, जिससे आस-पास के तीन वाहनों में आग लग गई. स्थिति की जांच और आग पर काबू पाने के लिए टीमें भेजी गई हैं.” बताया जा रहा है कि ये घटना गेट नंबर-1 लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुई है. दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. ये भीड़भाड़ वाला इलाका है. यहां शाम के वक्त काफी भीड़ रहती है. ये ब्लास्ट कार में सीएनजी लीक होने के चलते हुआ है या किसी अन्य वजह से, अभी तक ये साफ नहीं हुआ है. आधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. हर एंगल से जांच जारी है.

