ABC News: टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस अवनीत कौर हमेशा अपनी तस्वीरों से धमाल मचाती रहती हैं. यही नहीं अवनीत कौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं.

एक्ट्रेस अवनीत कौर अपनी बोल्डनेस से फैंस के होश उड़ा देती हैं और यही कारण है कि उनकी हर एक फोटो आते ही इंटरनेट पर छा जाती है. अब अवनीत ने अपनी लंदन ट्रिप की झलकियां दिखाई हैं, जिसके फोटोज उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं. इन तस्वीरों में वह बेहद ही बोल्ड लग रही हैं.

इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अवनीत कौर ब्लैक कलर का शॉर्ट आउटफिट पहनें दिख रही हैं, इसके साथ ही न्यूड मेकअप उन पर काफी जंच रहा है.

इस फोटो में एक्ट्रेस अवनीत कौर ऑफ शॉल्डर आउटफिट में बला की खूबसूरत लग रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस अपने लुक्स से कहर ढा रही हैं.

इस तस्वीर में एक्ट्रेस अवनीत कौर लंदन की सर्दी में अपने ग्लैमरस लुक से फैंस के होश उड़ा रही हैं. फोटो में अवनीत ने क्रीम कलर के ओवरकोट के साथ ही रेड स्कार्फ पहना हुआ है.

इस फोटो में एक्ट्रेस अवनीत कौर इस ब्लैक कलर के ऑफ शॉल्डर आउटफिट में अपने टोन्ड लेग्स जमकर फ्लॉन्ट कर रही हैं. एक्ट्रेस के इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है. बता दें कि अवनीत कौर की इंस्टाग्राम पर काफी लंबी-चौड़ी फैन फॉलोइंग है. एक्ट्रेस को इंस्टा पर 31.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं.

