ABC NEWS: ( भूपेंद्र तिवारी ) कानपुर देहात के मूसानगर थाने के सरांय गांव के युवक ने नीम के पेड़ में फांसी लगा ली. गंभीर हालत में उसको परिजन सीएचसी ले गए, जहां मौजूद डाक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने आर्थिक तंगी से उनके तनाव में रहने की बात कही है. अस्पताल से भेजी गई सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है.
सरांय मूसानगर के रहने वाले छेदालाल (42) कुछ दिनों से आर्थिक तंगी के चलते परेशान रहते थे. शनिवार को उन्होंने घर के पास खड़े नीम के पेड़ में फांसी लगा ली. उनको लटकता देख परिजन भागकर वहां पहुंचे तथा उनको फंदे से उतारने के बाद आनन- फानन में सीएचसी पुखरायां लाए. यहां मौजूद डॉ. मनोज कुमार ने परीक्षण के बाद उनको मृत घोषित कर दिया. इससे वहां कोहराम मच गया। पति की मौत की जानकारी होते ही उनकी पत्नी सुनीता बदहवास हो गई. परिजनों ने बताया कि मई माह में मझली बेटी शीलू की शादी में उन्होंने कर्ज लिया था. इसको अदा करने को लेकर तथा आर्थिक तंगी के चलते वह परेशान थे. पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

