ABC NEWS: कानपुर देहात के रूरा थाने के कस्तूरीपुरवा गांव की एक महिला ने गृह कलह में घर के अंदर कमरे में छत की धन्नी से फांसी लगा ली. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. गुरुवार सुबह जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया. पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
कस्तूरीपुरवा गांव निवासी जीतू यादव की पैंतीस साल की पत्नी ममता बुधवार रात में घर में हुए विवाद के बाद गुस्से में अपने कमरे में जाकर लेट गई थी. रात में उसने कमरे के अंदर छत की धन्नी से फांसी लगा ली. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सुबह जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया. मां की मौत से उसके पुत्र प्रियांशू उर्फ प्रांशू व पुत्री गुडिया का रो रोकर बुरा हाल हो गया. सूचना पर सिठमरा चौकी प्रभारी जसवीर सिंह मौके पर पहुंचे तथा परिजनों से पूछतांछ की. फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
चौकी इंचार्ज सिठमरा ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में गृह कलह में घटना होने की बात सामने आई है.

