ABC NEWS: अतीक अहमद और अशरफ की पुलिस हिरासत में हत्या के तीनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों की चार दिन की कस्टडी रिमांड मंजूरी दे दी. रिमांड के बाद वापस लाते समय सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस वाले तीन आरोपियों को लेकर गाड़ी तक दौड़ते हुए ले जाते दिखे. इस बीच भीड़ में जय श्रीराम का नारा फिर गूंजा. ये नारा किसने लगाया, यह पुष्टि नहीं पाई.

बुधवार सुबह पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार की सुबह प्रयागराज की सीजेएम कोर्ट में पेश किया. पेशी के दौरान कोर्ट में भारी सुरक्षा व्यवस्था की तैनाती रही. कोर्ट में सुनवाई के बाद तीनों को कस्टी रिमांड पर भेज दिया गया. दरअसल, बीते 15 अप्रैल की रात कॉल्विन हॉस्पिटल परिसर में सनी सिंह, लवलेश और अरुण मौर्य नाम के इन तीन हमलावरों ने अतीक और अशरफ को गोलियों से भून डाला था. इस वारदात को इन तीनों ने जब अंजाम दिया तब अतीक और अशरफ पुलिस हिरासत में मेडिकल के लिए कॉल्विन हॉस्पिटल आए थे. अतीक और अशरफ को पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ के लिए चार दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया था लेकिन रिमांड अवधि पूरी होने के पहले ही दोनों की मीडिया के कैमरों के सामने हत्या हो गई. पहली बार हुई लाइव एनकाउंटर की इस घटना से प्रदेश ही नहीं पूरे देश में हड़कंप मच गया. केंद्रीय गृहमंत्रालय ने इस मामले को लेकर यूपी सरकार से जवाब भी मांगा. देश-विदेश के मीडिया में पिछले पांच दिन से लगातार इस हत्याकांड की चर्चा हो रही है.

