ABC NEWS: हर साल 25 दिसंबर के दिन क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है. क्रिसमस पर लोग घरों की सजावट करते हैं, एक दूसरे को तोहफे हैं और पार्टी करते हैं. क्रिसमस पर लोगों के अंदर आउटफिट को लेकर भी काफी ज्यादा क्रेज देखा जाता है खासतौर पर लड़कियों में. अक्सर लोग क्रिसमस पार्टी के लिए रेड कलर के आउटफिट को चुनते हैं. तो अगर आप भी इस साल क्रिसमस पार्टी में जा रही हैं तो हम आपके साथ कुछ ऐसे फैशन टिप्स शेयर करने जा रहे हैं जो आपके लुक में चार चांद लगा सकते हैं.
कोजी रेड स्वेटर- सर्दियों को देखते हुए आप क्रिसमस पार्टी में कोजी रेड स्वेटर को अपनी फेवरेट जींस या लेगिंग्स के साथ पहन सकती हैं. आप रेड स्वेटर को ब्लैक या व्हाइट जींस या लेगिंग्स के साथ पेयर कर सकती हैं. इसके साथ आप स्कार्फ भी कैरी कर सकती हैं जो काफी फैशनेबल भी लगता है और आपको ठंड से भी बचाएगा.

स्पार्कल्स को करें शामिल- अपने क्रिसमस लुक को खास बनाने के लिए आप स्पार्कल्स का भी इस्तेमाल कर सकती हैं. इसके लिए आप सिक्विन टॉप, मेटल एक्सेसरीज या ग्लिटरी शूज पहन सकती हैं. क्रिसमस के मौके पर आपका ये लुक सभी को काफी ज्यादा पसंद आएगा और आप कुछ अलग हटकर नजर आएंगी.
इस तरह पहनें स्कर्ट- अगर आप क्रिसमस पार्टी में स्कर्ट पहना चाहती हैं तो इसे शर्ट और टाइट्स और एंकल बूट्स के साथ पेयर कर सकती हैं. इस दौरान जरूरी नहीं कि आप मैचिंग का ही सारा आउटफिट पहनें, आप मिक्स एंड मैच भी कर सकती हैं.
वेलवेट वाइब- अपने क्रिसमस लुक को और भी ज्यादा निखारने के लिए आप वेलवेट को अपने फैशन में शामिल कर सकती हैं. इस दौरान आप वेलवेट का ब्लेजर या पैंट पहन सकती हैं. इससे आपका लुक फैशनेबल तो लगेगा ही साथ ही आप ठंड से भी बची रहेंगी.
क्रिसमस पैटर्न आउटफिट- क्रिसमस पार्टी में आप क्रिसमस पैटर्न वाले आउटफिट्स को भी पहन सकती हैं. इस दौरान आप क्रिसमस प्रिंट या सांता क्लॉज प्रिंट वाले कपड़े पहन सकती हैं.

