ABC NEWS: कानपुर में दि लायर्स एसोसिएशन के 67 पदों के लिए मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हो गई. शाम 5 बजे तक लाइन में लगे मतदाताओं को वोट करने के लिए मौका दिया गया. प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में वोट करने के लिए पूरा जोर लगाया. कहीं भी अप्रिय घटना नहीं हुई. कुल 4337 अधिवक्ताओं ने मतदान किया है.
कल होगी मतगणना
मतदान के बाद मतपेटियों को सील कर दिया गया है. कड़ी सुरक्षा घेरे में मतपेटियों को लायर्स एसोसिएशन के पं. राम कुमार शुक्ल सभागार में रखवाया गया है. बुधवार को वोटों की गिनती की जाएगी.
कड़ी सुरक्षा घेरे में हुए चुनाव
लायर्स एसोसिएशन चुनाव के लिए मंगलवार को आज सुबह 5 बजे से डीएवी कालेज में मतदान शुरू हो गया था. 67 प्रत्याशियों के लिए मतदान किया गया. पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया गया. प्रत्याशी समर्थकों की भीड़ भी नहीं लगने दी गई. पुलिस लगातार अनाउंसमेंट कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर रही थी.

समर्थकों को रिझाने के लिए तरह-तरह के प्रयास
समर्थक अपने प्रत्याशी को वोट देने के लिए अधिवक्ताओं को पेन और डायरी तक दे रहे हैं. वहीं चैंबरों में खाना बंटवाया जा रहा है। कुछ समर्थक आने वाले वोटर्स को तिलक कर वोटिंग स्थल तक भेज रहे हैं. प्रत्याशियों की पर्ची भी हाथ और पैर जोड़कर अधिवक्ताओं को दी जा रही थी.
लगातार की जा रही नारेबाजी
वोटिंग स्थल से 100 मीटर दूरी पर ही समर्थकों को पूरी तरह रोक दिया जा रहा था. 2 जगहों पर मेटल डिटेक्टर से जांच कर ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा था. वहीं समर्थक लगातार पर्चियां उड़ा, नारेबाजी कर अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे थे. 20 पदों की कार्यकारिणी के लिए 6460 मतदाता थे। मतदान शाम 5 बजे तक मतदान चला.

