ABC News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में सड़क पर खड़ी मर्सिडीज कार में आग लगाए जाने का मामला सीसीटीवी में कैद हुआ है. यह वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है. इस वीडियो में एक युवक अपनी बाइक से उतरता दिख रहा है. जिसके बाद वह मर्सिडीज कार तक जाता है और उसके बोनट से लेकर विंड स्क्रीन तक पेट्रोल छिड़कता है, माचिस जलाता है और कार को आग के हवाले कर देता है. इसके बाद तेजी से अपनी बाइक पर बैठता है और फरार हो जाता है.
Man sets Mercedes on fire after the owner failed to pay the full amount of flooring work. The incident took place in Noida. pic.twitter.com/G7meDA2EpR
— The Moon I Could See (@TheMoonICouldS) September 14, 2022
मिल रही जानकारी के मुताबिक यह हैरान करने वाला वीडियो नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. युवक के इस करतूत का वीडियो CCTV में कैद हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस पूरे मामले की छानबीन की. प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई कि कि कुछ दिन पहले मर्सिडीज के मालिक ने अपने घर में मिस्त्री से टाइल्स का काम कराया था. उसके पैसे बकाया रह गए थे, जिसका भुगतान नहीं हुआ था. पुलिस के मुताबिक मिस्त्री मर्सिडीज के मालिक से नाराज था. उसने घर में टाइल्स लगाने का काम किया था, लेकिन उसका भुगतान नहीं किया गया. हो सकता है इसी गुस्से में उसने कार में आग लगा दी. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी है.

