ABC News: लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर मैदान पर प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने अंतिम बार भारत के लिए साल 2019 में खेला था. वह करीब 1 साल बाद आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लिए खेलते नजर आएंगे. एक फैन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया. जिसमें माही आईपीएल 2023 की तैयारी में जुट गए हैं. माही वीडियो में लंबे लंबे छक्के मार रहे हैं.
Dhoni smashing the ball 🏏💥@MSDhoni #MSDhoni @ChennaiIPL pic.twitter.com/C4qSIq2UJ3
— DHONI Era™ 🤩 (@TheDhoniEra) March 4, 2023
वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वह झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड में प्रैक्टिस कर रहे हैं. मैदान में वह गेंदबाजों की वह जमकर पिटाई कर रहे हैं. उनके बल्ले से चौकों छ्क्कों की बौछार देखने को मिल रही है.धोनी पिछले कई सालों से सीएसके का नेतृत्व करते आ रहे हैं. चेन्नई सुपर किंग्स को वह चार बार खिताब जीता चुके हैं.
Dhoni bowling in the nets 💛@MSDhoni #MSDhoni #WhistlePodupic.twitter.com/JDOvF9nx0I
— DHONI Era™ 🤩 (@TheDhoniEra) March 5, 2023
उन्होंने साल 2022 मे कप्तानी छोड़ दी थी. उनकी जगह फ्रेंचाइजी ने दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया था. लेकिन 8 मैचों के बाद रवींद्र जडेजा की कप्तानी में टीम ने खराब प्रदर्शन किया. जिस कारण एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान बनाया गया था.