Video: शुभमन गिल के छक्के के बाद ‘हीरो’ बना भारतीय फैन, अहमदाबाद में दिखा गजब सीन

News

ABC News:  क्रिकेट के मैदान पर सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं छाते कभी-कभार फैंस भी अचानक सुर्खियों में छा जाते हैं. कुछ ऐसा ही अहमदाबाद टेस्ट के दूसरे दिन देखने को मिला. अहमदाबाद में भारतीय टीम के आखिरी ओवर के दौरान शुभमन गिल ने शानदार छक्का लगाया. इस छक्के के बाद गेंद साइट स्क्रीन की ओर गई और वो खो गई. लेकिन एक भारतीय फैन ने गेंद को ढूंढ निकाला.

इस भारतीय ने गेंद को ढूंढने के लिए जितना प्रयास किया वो सच में काबिलेतारीफ था.घटना भारतीय पारी के 10वें ओवर की है जब लायन की गेंद पर गिल ने आगे बढ़कर छक्का लगाया. गेंद साइट-स्क्रीन के तौर पर लगे सफेद पर्दों के बीच में चली गई. गेंद मिलना मुश्किल हुआ तो अंपायरों ने नई गेंद मंगवा ली. लेकिन तभी एक भारतीय फैन उस गेंद को ढूंढने के लिए साइट-स्क्रीन के पास चला गया. उस फैन को पहले तो गेंद नहीं मिली लेकिन तमाम प्रयासों के बाद उसे आखिरकार बॉल मिल ही गई. इस फैन ने जैसे ही गेंद ढूंढी उसके बाद स्टेडियम में जमकर शोर मचा और रवि शास्त्री ने भी अपनी कमेंट्री से इस लम्हे को यादगार बना दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

 

खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट लगातार हासिल करने के लिए आप हमें  Facebook, Twitter, Instagram पर भी ज्वॉइन कर सकते हैं … Facebook-ABC News 24 x 7 , Twitter- Abcnews.media Instagramwww.abcnews.media

You can watch us on :  SITI-85,  DEN-157,  DIGIWAY-157


For more news you can login- www.abcnews.media