ABC News: संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी तंत्र को मजबूत बनाने और दुश्मन की हर चाल का जवाब देने के लिए भारतीय सेना खुद को लगातार हाईटेक कर रही है. इस बीच खबर ये है कि सेना 48 जेटपैक सूट की खरीद करने जा रही है. जेटपैक सूट का बीते दिनों धौलपुर से आगरा के बीच ट्रायल भी किया गया था.
हमारी Indian Army (@adgpi) ने Agra में #JetPack का ट्रायल किया ताकि Border पर काफी मुस्तैदी से पेट्रोलिंग हो सके, 48 Jetpack का आर्डर भी दे दिया गया है। हमारी सेना की तरफ से यह काफी सराहनीय कदम है क्योंकि Technology सुरक्षा और स्पीड दोनों देती है। pic.twitter.com/Nhi8lY2YFM
— Dr. Vivek Bindra (@DrVivekBindra) March 3, 2023
डिफेंस कोर नाम के ट्विटर एकाउंट से जानकारी दी गई है कि ब्रिटिश कारोबारी और ग्रेविटी इंडस्ट्रीज के सीईओ रिचर्ड ब्राउनिंग ने आगरा में अपने लेटेस्ट टेक्नोलॉजी सूट का डेमो दिया है. इस डेमो सूट के जरिए वो एक सुपरहीरो की तरह हवा में उड़ने लगे. इस जेट पैक फ्लाइंग सूट को पहनकर वे 51 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से उड़े. डेमो में वे सड़क, बिल्डिंग्स और नदी को भी क्रॉस करते हुए दिखाई दिए. उन्होंने बताया कि इसे पहनकर 12 हजार फीट की ऊंचाई तक जाया जा सकता है.
Yesterday, Richard Browning the founder of #Gravity Industries gave a demo of their #Jetpack system to the Indian Army in #Agra.
The #IndianArmy has issued the requirement to procure 48 such systems.#IADN pic.twitter.com/0dcEW3hjyb
— Indian Aerospace Defence News (IADN) (@NewsIADN) February 28, 2023
रिचर्ड ब्राउनिंग ने एक दिन पहले ही धौलपुर के सेना स्कूल में अपने इस जेट पैक सूट का डेमो दिया. धौलपुर के राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में एयर और रोबोटिक डॉग शो का आयोजन किया गया था. यह कार्यक्रम भारतीय वायु और थल सेना की ओर से आयोजित किया गया था. इस शो का सबसे बड़ा आकर्षण जेटपैक सूट पहनकर उड़ने वाला इंसान था. ब्रिटिश सेना की ओर से आए रिचर्ड ब्राउनिंग ने जिस जेट पैक सूट को पहन कर हवा में उड़ान भरी. उसकी कीमत लगभग 3.4 करोड़ रुपये है. रिचर्ड ब्राउनिंग ने ही इस जेट पैक सूट का आविष्कार किया है, जिसकी वजह से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है.

