ABC News: ईरान की राजधानी तेहरान में कुख्यात एविन जेल में आगजनी की घटना सामने आई है. सोशल मीडिया पर सामने आई फुटेज में जेल से आग की लपटें और धुआं निकलता हुआ दिख रहा है. हालांकि, ईरानी मीडिया की तरफ से जारी रिपोर्ट में यह नहीं पता लग सका है कि आग लगने के बाद जेल में क्या कुछ हुआ. इस जेल में राजनीतिक कैदियों और सरकार विरोधी कार्यकर्ताओं को रखा जाता है.
a lot of innocent people (political prisoners) held in iran’s evin prison. now on fire, with gunshots heard. pic.twitter.com/5Gpslox0I3
— ian bremmer (@ianbremmer) October 15, 2022
दरअसल, यह जेल राजनीतिक कैदियों को रखने वाली तेहरान की सबसे प्रमुख जगह मानी जाती है. वीडियो में दिखाया गया है कि अलार्म की आवाज के बीच तेहरान जेल से फायरिंग और सायरन की आवाजें सुनाई दे रही हैं. सबसे पहले जेल के वार्ड 7 में गोलियों की आवाज सुनी गई. आग लगने की घटना तब सामने आई जब प्रदर्शनकारियों ने शनिवार (15 अक्टूबर) को ईरान के कुछ शहरों में मुख्य सड़कों और विश्वविद्यालयों में सरकार विरोधी प्रदर्शन तेज कर दिए थे.
This man who is heading toward Evin prison says; they are burning the prisoners alive…
Gunshots is being heard from Evin Prison and smoke can be seen.
Some families of prisoners have gathered in front of the main door of Evin prison.
How hot is broken. #MahsaAmini pic.twitter.com/PcBusT8tjP— Masih Alinejad ?️ (@AlinejadMasih) October 15, 2022
ईरान में देशव्यापी विरोध पांचवें सप्ताह में प्रवेश कर गया है. आंदोलन का चौथा सप्ताह समाप्त होने पर मानवाधिकार मॉनिटरों ने बच्चों सहित सैकड़ों लोगों की मौत की सूचना दी. वहीं, अब एविन जेल में आग की घटना सामने आने के बाद चिंता और बढ़ गई है. तेहरान में मॉरलिटी पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के तीन दिन बाद 16 सितंबर को 22 वर्षीय कुर्दिश महिला महसा अमीनी की मौत के बाद सड़कों पर प्रदर्शन होना शुरू हुआ था.
I lived in Atisaz towers, across from Evin prison. I spoke now to a friend there and could hear-as reflected in this video-cries of ‘death to Khamenei’ and gunshots. Evin is full of political prisoners, including US citizens. Their families are terrified. pic.twitter.com/Xmvug6w2VK
— Karim Sadjadpour (@ksadjadpour) October 15, 2022
आगजनी की घटना के बाद कैदियों के परिवार वाले विन जेल के मेन गेट के सामने जमा हो गए. यूके, यूएस, स्वीडन, जर्मनी, फ्रांस, बेल्जियम और अन्य देशों के नागरिकों को एविन जेल में रखा गया है. इस आगजनी के लिए आपराधिक तत्वों को दोषी ठहराया गया है. हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों को लेकर किसी तरह का आधिकारीक बयान सामने नहीं आया है.

