ABC News: बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया. सचिवालय के घेराव करने पहुंचे प्रतिपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और लॉकेट चटर्जी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. हावड़ा में समर्थकों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई है. प्रदर्शनकारियों पर पानी से बौछार कर उन्हें तितर-बितर किया जा रहा है. नबन्ना चलो अभियान के तहत बंगाल में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहा है.
#WATCH | West Bengal: Police use water cannons and tear gas shells to stop and disperse BJP workers in Santragachhi area of Howrah, amid their call for Nabanna Chalo march.
(Video Source: BJP) pic.twitter.com/du2fp9oOFi
— ANI (@ANI) September 13, 2022
इससे पहले, पुलिस ने बीजेपी के चार कार्यकर्ताओं को पश्चिम बर्दवान जिले के पानागढ़ रेलवे स्टेशन से उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वे बंगाल बीजेपी के नबन्ना सचिवालय तक मार्च की ओर जा रहे थे.रानीगंज रेलवे स्टेशन के बाहर भी बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प की खबर आ रही है. पुलिस ने पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है. बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच बोलपुर रेलवे स्टेशन पर भी झड़प हुई. यहां भी पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया. पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को नबन्ना चलो अभियान में हिस्सा लेने के लिए कोलकाता जाने से रोक रही है.
#WATCH | West Bengal: A group of BJP workers uses a boat to cross Tribeni river, Hooghly to reach Nabanna, in wake of the party’s BJP’s Nabanna Chalo march. Leaders of the party, including Suvendu Adhikari and Locket Chatterjee, were stopped enroute and detained by Police today. pic.twitter.com/JPFpc0j9aX
— ANI (@ANI) September 13, 2022
बता दें कि पुलिस ने बीजेपी के नबान्न चलो अभियान को अनुमति नहीं दी थी.भाजपा के नबन्ना मार्च में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यकर्ता ट्रेनों के जरिए कोलकाता जा रहे हैं. वहीं पुलिस ने रेलवे स्टेशनों पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं. इधर बीजेपी नेता अभिजीत दत्ता ने कहा, “हमारे 20 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दुर्गापुर रेलवे स्टेशन के पास रोका. मैं दूसरे रास्तों से यहां पहुंचा हूं.”टीएमसी सरकार की कथित भ्रष्ट प्रथाओं के विरोध में भगवा पार्टी के ‘नबन्ना अभियान’ (सचिवालय तक मार्च) में हिस्सा लेने के लिए पश्चिम बंगाल से बीजेपी समर्थक मंगलवार सुबह से कोलकाता और पड़ोसी हावड़ा पहुंच रहे हैं. बीजेपी ने नबन्ना मार्च के लिए महानगर और हावड़ा में राज्य के विभिन्न हिस्सों से अपनी पार्टी के सदस्यों और समर्थकों को लाने के लिए कई ट्रेनें भी बुक की थी.इनमें तीन उत्तर बंगाल से और चार दक्षिण बंगाल से किराए पर ली गई थीं. बसों से भी बीजेपी कार्यकर्ता नबन्ना अभियान के लिए पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन पुलिस द्वारा उन्हें रोका जा रहा है.
West Bengal | BJP holds #NabannaChalo march against the state government, in Kolkata
(Source: BJP) pic.twitter.com/CsjfExOWz2
— ANI (@ANI) September 13, 2022
इस बीच पुलिस ने कहा कि बीजेपी के ‘नबन्ना अभियान’ के मद्देनजर शहर के कई प्रमुख हिस्सों में यातायात प्रतिबंध लगा दिया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दूसरे हुगली पुल पर भी बैरिकेड्स लगाए गए हैं, ये महानगर को नबन्ना से जोड़ता है.बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष के उत्तरी कोलकाता से जुलूस का नेतृत्व करने की उम्मीद है, जबकि विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी संतरागाछी क्षेत्र से रैली का हिस्सा बनेंगे. वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के उत्तरी कोलकाता में जुलूस में शामिल होने की संभावना है.दिलीप घोष ने कहा, “टीएमसी सरकार जनता के विद्रोह से डरी हुई है. अगर वे हमारे विरोध मार्च को रोकने की कोशिश भी करते हैं, तो भी हम शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करेंगे. किसी भी अप्रिय घटना के लिए राज्य प्रशासन जिम्मेदार होगा.” इस बीच, बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ने ममता बनर्जी सरकार पर “लोकतांत्रिक विरोध” को जबरन रोकने की कोशिश करने का आरोप लगाया. सिन्हा ने कहा, “हमारे समर्थकों को सोमवार शाम अलीपुरद्वार से सियालदहके लिए एक विशेष ट्रेन में चढ़ने से रोका गया और यहां तक कि राज्य पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया. ट्रेन बाद में हमारे कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ रवाना हुई.”इधर तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता जॉय प्रकाश मजूमदार ने कहा कि भाजपा अपनी ”संकीर्ण, पक्षपातपूर्ण राजनीति” के लिए शहर में अशांति पैदा करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा, “हम सभी से उनके जाल में नहीं फंसने का आग्रह करते हैं.”

