मानवाधिकार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की समेत रूस-यूक्रेन की दो संस्थाओं को मिला नोबेल पीस प्राइज

News

ABC News:  इस साल के नोबेल शांति पुरस्कार 2022 का ऐलान हो गया है. इस बार नोबेल शांति पुरस्कार एक व्यक्ति के साथ-साथ दो संगठनों को मिला है. बेलारुस के मानवाधिकार कार्यकर्ता Ales Bialiatski, रूस के मानवाधिकार संगठन मेमोरियल और यूक्रेन के मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को शांति का नोबेल पुरस्कार मिला है. बताया गया कि बेलारूस के अधिकार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की अभी जेल में बंद हैं.

साल 2022 के नोबेल शांति पुरस्कार की शुक्रवार (7 अक्टूबर) को घोषणा की गई. इस बार ये पुरस्कार एक मानवाधिकार कार्यकर्ता समेत दो संस्थाओं को दिया गया है. नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने बेलारूस के मानवाधिकार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की, रूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल और यूक्रेन के मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा है. नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरूआत बीते सोमवार (3 अक्टूबर) को स्वीडिश वैज्ञानिक स्वंते पाबो को चिकित्सा के क्षेत्र में पुरस्कार से नवाजने के साथ हुई थी. उन्हें निएंडरथल डीएनए पर उनकी खोजों के लिए ये पुरस्कार दिया गया था. इसके बाद मंगलवार (4 अक्टूबर) को भौतिकी विज्ञान के लिए तीन वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कारों देने की घोषणा की गई. एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉजर और एंटोन ज़िलिंगर को ‘क्वांटम मेकैनिक्स’ के क्षेत्र में कार्य करने के लिए भौतिकी का 2022 का नोबेल पुरस्कार दिया गया. वहीं बुधवार (5 अक्टूबर) को केमिस्ट्री के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई. ये पुरस्कार भी इस साल तीन वैज्ञानिकों के नाम रहा.

 

 

खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट लगातार हासिल करने के लिए आप हमें  Facebook, Twitter, Instagram पर भी ज्वॉइन कर सकते हैं … Facebook-ABC News 24 x 7 , Twitter- Abcnews.media Instagramwww.abcnews.media

You can watch us on :  SITI-85,  DEN-157,  DIGIWAY-157


For more news you can login- www.abcnews.media