ABC NEWS: महाराजपुर के डोमनपुर गांव में बुधवार सुबह गैस सिलेंडर फटने से दो झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं. साथ ही एक अधेड़ झुलस भी गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने झुलसे अधेड़ को सीएचसी में भर्ती कराया और दमकल कर्मियों ने आग को बुझाया.
#Kanpur– महाराजपुर थाना क्षेत्र के डोमनपुर का मजरा कपूर फार्म में सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, सिलेंडर लीकेज होने की वजह से लगी आग.@KanpurOuterpol @Uppolice #Maharajpur #Fire #GasCylinder #UttarPradesh #कानपुर pic.twitter.com/nECJ8E9u47
— Abcnews.media (@abcnewsmedia) August 17, 2022
डोमनपुर गांव स्थित कपूर फॉर्म निवासी ननकू की झोपड़ी मे अचानक खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गयी. आग लगी देख घर के लोग शोर मचाते हुए बाहर निकल आये तभी सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। इससे पड़ोस के विशम्भर की झोपड़ी में भी आ लग गयी. अंदर लेते विशम्भर आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गए.
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने विशम्भर को सीएचसी उपचार के लिए भेजा और दमकल कर्मियों के साथ आग बुझाने में लग गये. कडीब आधे घण्टे की मशक्कत के बाद दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. थाना प्रभारी सतीश राठौर ने बताया कि सिलेंडर फटने से आग लगी थी जिससे एक अधेड़ झुलस गया है. आग को बुझा लिया गया है.

