ABC NEWS: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उन्नाव के औरास क्षेत्र के कोईलयाखेड़ा गांव के सामने स्लीपर बस के अचानक ब्रेक लेने से पीछे आ रहा कंटेनर टकरा गया. उसके बाद ट्रक समेत कई वाहन क्षतिग्रस्त वाहनों से टकरा गए. एक वाहन के चालक की मौत हो गई, पांच लोग घायल हो गए. घायलों को ट्रामा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाया.
हादसा मंगलवार रात करीब 11 बजे हुआ. आगरा से यात्रियों को लेकर स्लीपर बस लखनऊ की ओर जा रही थी. औरास क्षेत्र में चालक ने अचानक ब्रेक ली. पीछे आ रहे दो कंटेनर व पांच ट्रक एक दूसरे से टकरा गए. चीख पुकार के बीच बस चालक मौके से भाग निकला. हादसे में एक ट्रक चालक प्रकाश चौधरी निवासी गांव बंजरिया, खलीलाबाद जिला संतकबीरनगर की मौत हो गई. सीओ बांगरमऊ पंकज सिंह ने बताया की बाधित आवागमन को सामान्य कराने के लिए क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया गया है.
शफाकत पुत्र अनीस निवासी सतन पुरवा अमेठी, हिमांशी दीक्षित पुत्र भगवती निवासी हैदरगढ़ बाराबंकी, अजीत चौधरी पुत्र चंद्र सतीश पुत्र जसवंत निवासी बालू, कैथल हरियाणा व आनंद पुत्र आजाद निवासी झज्जर हरियाणा घायल हो गए.

