ABC NEWS: कानपुर के बिधनू में गुरुवार तड़के आकाशीय बिजली की चपेट में आकर ट्रक चालक की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजस्व विभाग को सूचना दी है.
बिधनू के खड़ेसर चौकी क्षेत्र के बांबीपुरवा गांव निवासी 55 वर्षीय रमेश पासवान ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण -पोषण करते थे. बीते कुछ दिनों से रमेश घर पर ही थे स्वजन ने बताया कि गुरुवार तड़के वह लघुशंका के लिए घर के बाहर गए थे इसी बीच हो रही तेज बारिश के दौरान अचानक से तेज आवाज और रोशनी के साथ घर के बाहर आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में रमेश आ गए और तड़पने लगे.
तेज अपनी और धमाके की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य घर के बाहर आ गए और देखा कि रमेश जमीन पर अचेत पड़े हैं. यह देख तुरन्त ही स्वजन उन्हें कमरें में लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. रमेश की मौत के बाद पत्नी नन्हकी व बेटे अमर व अजय का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. उधर सूचना पर पहुंची खड़ेसर चौकी पुलिस ने राजस्व विभाग को हादसे की जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

