ABC NEWS: रविवार को शहीदी दिवस के मौके पर मोतीझील में लंगर का आयोजन किया जा रहा है. शनिवार को पूरे दिन लंगर की सेवा करने में लोग जुट रहे. वहीं वाहे गुरु का कीर्तन पूरे दिन चलता रहा. श्री गुरु सिंह सभा के चेयरमैन व पूर्व एमएलसी सरदार कुलदीप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी शामिल होंगे.

लंगर का किया जा रहा आयोजन
श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सिमरनजीत सिंह ने बताया कि करीब 2 लाख लोगों के लिए लंगर का आयोजन किया जा रहा है. सुबह 4 बजे से कीर्तन शुरू हो जाएगा. शनिवार को पूरे दिन लंगर की सेवा करने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे रहे. इससे पहले शुक्रवार को नगर कीर्तन निकाला गया था.
बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री का यूज
लंगर इंचार्ज ने बताया कि दो लाख की संगत के लिए 200 बोरी आटा, 30 कुंतल दाल, 6000 गोभी, 100 बोरे आलू व अन्य सामग्री लाई गई है. इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में संगत आटा, सब्जी व अन्य सामग्री अपने स्तर से ला रही है. प्रशादा (रोटी) तैयार की जा रही है. लोगों को कढ़ा प्रसाद भी दिया जाएगा.
औरंगजेब के आदेश पर हुए शहीद
सिमरनजीत ने बताया कि औरंगजेब के आदेश पर चांदनी चौक पर गुरु साहिब को शहीद किया गया. उनकी याद में हर वर्ष आयोजन किया जाता है. कीर्तन डॉ. दलबीर सिंह, भाई भूपेन्द्र सिंह, गुरदास पुरी, भाई रजिन्दर सिंह और भाई कुलदीप सिंह राजा ने किया.
ये लोग प्रमुख रूप से रहे मौजूद
नगर कीर्तन में मुख्य रूप से प्रिंस वासू, संजय टण्डन, गुरविन्दर सिंह (बिट्टू). सुखप्रीत सिंह (बंटी), तजिन्दर पाल सिंह, हरदीप सिंह, गुरमीत सिंह लवली, गुरमीत सिंह पहूजा, गगन चड्ढा, जगतार सिंह, सर्वजीत सिंह, महिन्दर सिंह खनूजा, हरजीत सिंह रोमी सहित अन्य मौजूद रहे.

