ABC News: 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों में लगी भाजपा हर उस कोशिश को आजमाने में लगी है. जिससे केंद्र में सरकार बनाने की हैट्रिक पूरी हो सके. इसी कड़ी में रविवार को गोविंदनगर विधानसभा में भाजपा की टिफिन बैठक हुई. कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन पर चर्चा करते हुए तैयारियों में किसी तरह की कोताही न बरतने को कहा.

इस बैठक में बताया गया कि पीएम मोदी ही ऐसा चेहरा हैं, जो भारत को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दिलाने में लगे हैं. ऐसे में कार्यकर्ताओं की अब जिम्मेदारी है कि जब तक लोकसभा चुनाव नहीं होते. तब तक न थकना है और ही अनर्गल बातों में पड़ना है. दरअसल, इस समय भाजपा एक माह तक घर घर संपर्क अभियान भी चला रही है. इधर धूप के तेवर कुछ ऐसे तल्ख हैं कि सड़क पर निकलना ऐसा है, जैसे कि लोहे के चने चबाना. लिहाजा अभी बैठकों के माध्यम से माहौल बनाया जा रहा है. भाजपा के पदाधिकारी भी कहते हैं कि कार्यकर्ताओं के अंदर जोश का संचार किया जा रहा है. इसी को लेकर यह टिफिन बैठक भी रखी गई. इस बैठक में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, सांसद सत्यदेव पचौरी, विधायक सुरेंद्र मैथानी, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरूण, जिलाध्यक्ष सुनील बजाज समेत विधानसभा के अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए. सभी को आने वाले दिनों में होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा समझाई गई. इसके बाद भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के टिफिन भी खुले. टिफिन बैठक को लेकर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि यह हमारी संस्कृति है. हमारी संस्कृति मे मिल बांटकर खाना ही सिखाया गया है. कुछ ऐसे ही विचार सांसद सत्यदेव पचौरी के भी रहे.इस दौरान मोदी सरकार के दौरान कानपुर में कौन कौन से डेवलपमेंट कार्य हुए हैं, उनके बारे में भी बताया गया. विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि अन्य सरकारों ने कानपुर की उपेक्षा की लेकिन मोदी सरकार ने कानपुर को प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ाया है.
रिपोर्ट: सुनील तिवारी

