ABC NEWS: कानपुर सेंट्रल स्टेशन के साथ ही आसपास जिलों में ट्रेनों में यात्रियों से लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन लुटेरों को राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने गिरफ्तार किया है. तीनों औरैया के दिबियापुर कस्बा के रहने वाले हैं. जीआरपी इंसेक्टर आरके द्विवेद ने बताया कि गिरोह में तकरीबन एक दर्जन से ज्यादा सदस्य हैं. ट्रेन में चोरी की घटनाओं को करने के लिए आसपास जिलों के रेलवे स्टेशनों में घूमते रहते हैं और मौका पाकर वारदात कर देते हैं. एक्सप्रेस ट्रेन में चोरी करते सीसीटीवी फुटेज में कैद होने पर इनकी पहचान हुई है.
इनसे पूछताछ की जा रही है. तीनों ने अपने नाम जितेंद्र उर्फ निक्सी, मोहम्मद हामिद और आकाश उर्फ तूतू निवासी दिबियापुर कस्बा, औरैया बताए हैं. इनके कब्जे से लूटे गए कुछ आभूषण व नकदी बरामद हुई है.

