ABC News: पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में पंजाब सरकार ने सख्त एक्शन लिया है. एक ओर जहां आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है तो वहीं महिला अफसरों की एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई गई है जो इस मामले की जांच करेंगी.
Chandigarh University to remain shut till Saturday
Read @ANI Story | https://t.co/lsJO3QQIeQ#ChandigarhUniversity pic.twitter.com/Cr7LIJh0Nj
— ANI Digital (@ani_digital) September 19, 2022
पंजाब पुलिस के डीजीपी ने इस फैसले की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, ‘मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश पर तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन कर दिया गया है. इसमें सभी महिलाएं होंगी. यह एसआईटी आईपीएस अधिकारी गुरप्रीत देव की निगरानी में काम करेगी. अब तक इस केस में एक छात्रा और दो अन्य लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है. मोहाली स्थिति निजी विश्वविद्यालय में शुक्रवार- शनिवार की रात छात्र-छात्राओं ने उस वक्त आंदोलन शुरू कर दिया जब यह बात सामने आई कि कुछ युवतियों के आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गए हैं. स्टूडेंट्स के नीचे से पांव तले जमीन तब खिसक गई जब उन्हें यह पता चला कि ऐसा करने वाला कोई और नहीं, उनके ही बीच की छात्र है. हालांकि जिले के एसएसपी विवेक शील सोनी ने दावा किया है कि अभी तक सिर्फ एक ही वीडियो सामने आया है जो आरोपी का ही है. दावा किया जा रहा है कि आरोपी युवती ने 5-6 लड़कियों का नहाते वक्त वीडियो बना लिया.

