चंद्रयान 3 मिशन को लीड कर रही हैं ये महिला , Rocket Woman के नाम से हैं मशहूर

News

ABC News : (ट्विंकल यादव) चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग के साथ आज भारत अंतरिक्ष में अब तक की सबसे लंबी छलांग लगाने जा रहा है, यू तो इस मिशन पर देश के सभी देशवासियों को गर्व है लेकिन उत्तर प्रदेश के लिए यह खास अवसर है क्योंकि इस मिशन को उत्तर प्रदेश की लखनऊ से पढ़ाई लिखाई कर चुकी ऋतु करिधाल लीड कर रही हैं. रॉकेट वुमेन के नाम से मशहूर ऋतु को 2007 में यंग साइंटिस्ट अवार्ड भी मिल चुका है

अंतरिक्ष विज्ञान में है महारथ हासिल
ऋतु करिधाल को अपनी पढ़ाई के दौरान ही अंतरिक्ष में काफी रुचि थी. इसीलिए उन्होंने इसी में अपना भविष्य तलाश करने की कोशिश की और आज सफलता की बुलंदियों को छू रही हैं. ऋतु करिधाल ने लखनऊ में ही पढ़ाई की. इसके बाद लखनऊ से ही उन्होंने फिजिक्स में एमएससी की है. इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु के इंडियन साइंस इंस्टीट्यूट का रुख किया. जहां अंतरिक्ष विज्ञान में उन्होंने महारथ हासिल की. ऋतु की प्रतिभा को देखते हुए उन्हें ISRO में नौकरी मिल गई. इस युवा साइंटिस्ट ने इसके बाद कई उपलब्धियां हासिल की और 2007 में उन्हें यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड भी मिला. कम उम्र में ही उनकी काबिलियत और उपलब्धियों ने उन्हें एक बड़ी साइंटिस्ट बना दिया. इसके बाद देश के तमाम बड़े अंतरिक्ष मिशनों में उनकी अहम भूमिका रही. इसीलिए उन्हें भारत की रॉकेट वुमन भी कहा जाता है. फिलहाल उनके हाथों में मिशन चंद्रयान-3 की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है. जिस पर देश और दुनियाभर के करोड़ों लोगों की नजरें टिकी हुई हैं.

‘रॉकेट वुमेन’ को मिली मिशन की कमान
‘रॉकेट वुमेन’ के नाम से मशहूर ऋतु करिधाल चंद्रयान 3 की मिशन डायरेक्टर के रूप में अपनी भूमिका निभा रही हैं. उन्होंने भारत के कई अंतरिक्ष मिशनों में काफी अहम भूमिका निभाई है. अब चंद्रयान-3 की कमान भी उनके हाथों में है. यूपी के लखनऊ की ऋतु साइंस वर्ल्ड में भारतीय महिलाओं की बढ़ती ताकत की मिसाल हैं. ISRO साइंटिस्ट ऋतु करिधाल चंद्रयान-3 की मिशन डायरेक्टर हैं. वो पिछले लंबे समय से महिलाओं के बीच चर्चा का विषय तो रही हैं, लेकिन देश के इस अहम मिशन की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनकी खूब चर्चा हो रही है. इससे पहले करिधाल मंगलयान मिशन की डिप्टी ऑपरेशन डायरेक्टर रह चुकी हैं.

चंद्रयान-3 की लैंडिंग की ज़िम्मेदारी
चंद्रयान-3 की लैंडिंग की ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर लेने वाली महिला वैज्ञानिक ऋतु करिधाल मिशन डायरेक्टर के तौर पर काम कर रही है. लखनऊ की रहने वाली और वहीं पली बढ़ी ऋतु पहले ही मंगलयान मिशन में क्षमताओं और कुशलता का प्रदर्शन कर चुकी हैं. ऋतु चन्द्रयान-3 उनके लिए एक और मील का पत्थर होगा. मंगलयान मिशन की डिप्टी ऑपरेशन डायरेक्टर के तौर पर पहले ही ऋतु जिम्मेदारी उठा चुकी हैं. ऋतु करिधाल मिशन चन्द्रयान-2 में भी अपनी अहम भूमिका में रहीं.

खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट लगातार हासिल करने के लिए आप हमें  Facebook, Twitter, Instagram पर भी ज्वॉइन कर सकते हैं … Facebook-ABC News 24 x 7 , Twitter- Abcnews.media Instagramwww.abcnews.media

You can watch us on :  SITI-85,  DEN-157,  DIGIWAY-157


For more news you can login- www.abcnews.media