ABC News: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है. महाकुंभ के आयोजन में बीजेपी सरकार को महाफेल बताते आरोप लगाया कि इन्होंने महाघपला भी किया है. इस दौरान उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि कन्नौज में वह मंदिर गए तो उसे गंगाजल से धुलवाया गया.
लखनऊ में सीएम आवास को गंगाजल से धुलवाया गया लेकिन अब उन्होंने गंगा में भी डुबकी लगा ली है तो भाजपा वाले बताएं कि अब उस गंगा को कहां से धोगे. कानपुर में रविवार को सपा नेता के घर निजी समारोह में आए अखिलेश यादव ने उनकी लड़ाई बड़ी है, बीच बीच में बीजेपी वाले फुलझड़ियां छोड़ देते हैं. उन्होंने कहा कि सरकार महाकुंभ में फेल हो चुकी है. सफाई, ट्रैफिक, पानी की गुणवत्ता में फेल हो चुकी है, जो लोग मर गए, उनकी संख्या अब तक नहीं बताई जा सकी. एक्सीडेंट में न जाने कितने लोग मर गए. ऐसे में सरकार पूरी तरह से महाफेल हुई है. महाकुंभ में करीब 60 करोड़ लोगों के स्नान पर कहा कि वह चाहते हैं कि महाकुंभ की अवधि बढ़ाई जाए और जब तक देश के 100 करोड़ लोग स्नान न कर लें, यह आयोजन चलता रहे.
इस दौरान बीजेपी पर कानपुर की अपेक्षा का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सरकारों की बेरूखी ओर नजरअंदाजी के बावजूद कानपुर के कारोबारी अपना कारोबार कर रहे हैं. इस बजट में भी कानपुर के हाथ मायूसी लगी, उसे कुछ नहीं दिया गया. अखिलेश यादव ने कहा कि पनकी में 660 मेगावॉट का जो पावर प्लांट शुरू हुआ है. उसका काम भी सपा सरकार में उन्होंनें आगे बढ़ाया था. इससे कानपुर समेत देश की अर्थव्यवस्था भी बेहतर होगी. उन्होंने कहा कि पिछले नौ बजट में पीडीए को कुछ नहीं मिला है. पीडीए का हक और सम्मान छीना जा रहा है. प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी और संस्थानों मेें पीडीए कहीं नहीं दिखता है.

