ABC NEWS: कानपुर आउटर में सस्पेंड चल रहे एक दरोगा ने महिला कांस्टेबल के लव ट्रायंगल के चलते जहर खाया था. गंभीर हालत में दरोगा का इलाज एक निजी अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है. दरोगा आउटर में तैनात था और पूरा कांड कानपुर कमिश्नरेट में हुआ.
आउटर और कमिश्नरेट की सीमा विवाद में मामला फंस गया है. अफसर भले ही पूरे मामले को दबाए हुए हैं, लेकिन महकमे में दरोगा, कांस्टेबल और एक अन्य पुलिस अफसर के लव ट्रायंगल की चर्चा जोरों पर है.

नशे में धुत होकर महिला कांस्टेबल से मिलने पहुंचा था दरोगा
कानपुर आउटर के बिधनू थाने में तैनात दरोगा अनूप सिंह एक मामले में सस्पेंड चल रहे थे। बिधनू से पूर्व फजलगंज थाने में तैनाती के दौरान एक महिला कांस्टेबल से दरोगा अनूप की नजदीकी बढ़ गई थी लेकिन थाना क्षेत्र बदलते ही महिला कांस्टेबल ने दूरी बढ़ा ली.
फजलगंज थाने में तैनात एक दूसरे पुलिस कर्मी को दिल दे बैठी. इधर दोनों की नजदीकियों की चर्चा थाने में आम हो गई. उधर अनूप ने दूरी बढ़ाने और फोन नहीं उठाने पर दोनों का विवाद हो गया.
इसी बात से आहत और महिला कांस्टेबल के फोन नहीं उठने पर झल्लाए अनूप 10 नवंबर को नशे में धुत होकर सीधे फजलगंज थाने पहुंचे. महिला कांस्टेबल के बारे में जानकारी ली. इसके बाद महिला कांस्टेबल थाने के पास जहां किराए पर रहती हैं वहां पर पहुंचे लेकिन महिला कांस्टेबल सामने नहीं आई.
मेडिकल स्टोर संचालक ने नहीं दिया था जहरीली दवा
फजलगंज पुलिस ने दरोगा के जहर खाने के बाद अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि अनूप थाने से जाने के बाद सीधे महिला कांस्टेबल के रूम पर पहुंचे थे. यहां पर भी महिला कांस्टेबल अनूप से नहीं मिली.
इससे आहत दरोगा फजलगंज थाने के पास ही मौजूद एक सरदार की दुकान से अनाज में रखने वाले जहरीले पदार्थ की मांग की, लेकिन मेडिकल स्टोर संचालक ने हालत देखते हुए देने से इनकार कर दिया जबकि दरोगा ने दबाव बनाते हुए कहा था कि उन्हें घर के खराब हो रहे गेहूं में रखना है. इन सभी बातों की पुष्टि फजलगंज थाने की जांच में हुई है.

फजलगंज थाना प्रभारी ने पूरे मामले को दबाए रखा
आपको जानकर हैरत होगी कि पूरे मामले को तीन दिन बीत गए लेकिन फजलगंज थाना प्रभारी देवेंद्र दुबे पूरे मामले को दबाए रहे. एसीपी, एडीसीपी और डीसीपी को इससे संबंधित कोई जानकारी नहीं दी. जबकि उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी.
इतना ही नहीं महिला दरोगा को दस दिन की छुट्टी के लिए संस्तुति करके एसीपी को भेज दिया और एसीपी संतोष सिंह ने बीमारी के नाम पर छुट्टी एप्रूव कर दी। इसके बाद से महिला कांस्टेबल थाने से नदारद है.
सीमा विवाद में उलझी है जांच
कानपुर आउटर में एक दरोगा ने जहर खा लिया और सीमा विवाद में मामले की जांच उलझ गई है. एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह का कहना है कि पूरा मामला कानपुर कमिश्नरेट का है. जबकि पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने मामले की जानकारी से ही इनकार किया है.
उन्होंने बताया कि दरोगा ने क्यूं जहर खाया और लव ट्रैंगल का क्या मामला है उन्हें नहीं मालूम है. एसपी आउटर से बात करके पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराएंगे.
दरोगा के साथ मौजूद कांस्टेबल है राजदार
इस पूरा घटनाक्रम के दौरान दरोगा अनूप सिंह के साथ एक कांस्टेबल भी था. जो उनकी कार चला रहा था. जहरीला पदार्थ खाने के बाद कांस्टेबल ही उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचा था लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस अफसर कांस्टेबल से पूरे घटनाक्रम की जानकारी नहीं ले सके हैं.

