ABC News: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में बारिश लगातार विलेन बन रही है. आज ग्रुप-1 के दोनों मुकाबले बारिश के कारण रद्द हुए. दोनों ही मैचों में बारिश का असर ऐसा रहा कि टॉस तक नहीं हो पाया. इसके बाद प्वाइंट्स टेबल में कुछ बदलाव आए हैं. आइए जानते हैं फिलहाल प्वाइंट्स टेबल की क्या स्थिति है.
Here’s how the #T20WorldCup Group 1 standings look after a full day that was rained off in Melbourne ?
Who do you think are now the favourites for the top 2 spots? ?
Check out ? https://t.co/phnXR5PYyu pic.twitter.com/wH4Ss3lRFM
— ICC (@ICC) October 28, 2022
ग्रुप-1 पॉइंट्स टेबल: ग्रुप-1 की टीमों के लिए आज का दिन काफी निराशाजनक रहा क्योंकि इस ग्रुप के दो मैच बारिश की भेंट चढ़ गए. अफगानिस्तान के लिए टूर्नामेंट का दूसरा मैच बारिश के कारण धुला और अब उनके लिए सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का मैच रद्द होने के बावजूद इंग्लिश टीम को ऑस्ट्रेलिया की अपेक्षा कम नुकसान हुआ है.
टीम | मैच | जीत | हार | पॉइंट्स | नेट रन रेट |
न्यूजीलैंड | 2 | 1 | 0 | 3 | 4.450 |
इंग्लैंड | 3 | 1 | 1 | 3 | +0.239 |
आयरलैंड | 3 | 1 | 1 | 3 | -1.170 |
ऑस्ट्रेलिया | 3 | 1 | 1 | 3 | -1.555 |
श्रीलंका | 2 | 1 | 1 | 2 | +0.450 |
अफगानिस्तान | 3 | 0 | 1 | 2 | -0.620 |
ग्रुप-2 पॉइंट्स टेबल: ग्रुप-2 में भारत और दक्षिण अफ्रीका शुरुआती दो स्थानों पर जमे हुए हैं. यहां पाकिस्तान की टीम पांचवें पायदान पर मौजूद है. जिम्बाब्वे और बांग्लादेश जैसी टीमें भी पाक से ऊपर हैं.
टीम | मैच | जीत | हार | पॉइंट्स | नेट रन रेट |
इंडिया | 2 | 2 | 0 | 4 | 1.425 |
दक्षिण अफ्रीका | 2 | 1 | 0 | 3 | 5.200 |
जिम्बाब्वे | 2 | 1 | 0 | 3 | 0.050 |
बांग्लादेश | 2 | 1 | 1 | 2 | -2.375 |
पाकिस्तान | 2 | 0 | 2 | 0 | -0.050 |
नीदरलैंड्स | 2 | 0 | 2 | 0 | -1.625 |