स्वीडन के स्वांते पाबो को मिला चिकित्सा का नोबेल, जानें क्यों मिला पुरस्कार

News

ABC News: स्वीडन के स्वांते पाबो को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई. उन्होंने ‘मानव के क्रमिक विकास’ पर खोज के लिए इस सम्मान से नवाज़ा गया.

स्वीडन के वैज्ञानिक स्वंते पाबो को फिजियोलॉजी/मेडिसिन के लिए नोबेल प्राइज से सम्मानित किया गया है. विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम से संबंधित उनकी खोजों के लिए उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा गया है. ये पुरस्कार विज्ञान की दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है, यह स्वीडन के करोलिंस्का संस्थान की नोबेल असेंबली द्वारा प्रदान किया जाता है. स्वंते पाबो एक स्वीडिश जेनेटिस्ट हैं जो विकासवादी आनुवंशिकी के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं. पैलियोजेनेटिक्स के संस्थापकों में से एक के रूप में, उन्होंने निएंडरथल जीनोम पर बड़े पैमाने पर काम किया है. पुरस्कार की घोषणा करते हुए नोबेल पुरस्कार समिति ने कहा, “अपने अग्रणी शोध के माध्यम से, स्वंते पाबो ने कुछ ऐसा किया है जो असंभव सा प्रतीत होता है. निएंडरथल के जीनोम को अनुक्रमित करना, जो वर्तमान मनुष्यों के विलुप्त रिलेटिव हैं. उन्होंने पहले अज्ञात होमिनिन, डेनिसोवा की सनसनीखेज खोज भी की.” ये पुरस्कार ऐसे समय में दिया गया है जब कोविड महामारी ने चिकित्सा अनुसंधान को केंद्र में रखा है. इस घोषणा के बाद मंगलवार को भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार, बुधवार को रसायन विज्ञान और गुरुवार को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा. नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को होगी और अर्थशास्त्र पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर को की जाएगी. पिछले साल के पुरस्कार विजेताओं में डेविड जुलियस और आर्डेम पटापुटियन शामिल थे, जिनकी खोज मानव शरीर तापमान और स्पर्श को किस तरह से महसूस करता है, इस विषय पर आधारित थी.

 

खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट लगातार हासिल करने के लिए आप हमें  Facebook, Twitter, Instagram पर भी ज्वॉइन कर सकते हैं … Facebook-ABC News 24 x 7 , Twitter- Abcnews.media Instagramwww.abcnews.media

You can watch us on :  SITI-85,  DEN-157,  DIGIWAY-157


For more news you can login- www.abcnews.media