ABC NEWS: ( भूपेंद्र तिवारी ) कानपुर के रामादेवी फ्लाई ओवर पर शनिवार को सड़क धंसने से बड़ा सा गड्ढा हो गया जिससे नौबस्ता से रामादेवी आने वाली लेन में यातायात बाधित हो गया और कई किलोमीटर तक लम्बा जाम लग गया.
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह रामादेवी फ्लाई ओवर पर अचानक सड़क धंस गयी जिससे सड़क की सरिया तक बाहर निकल आयी और करीब सात फुट चौड़ा गड्ढा हो गया. सड़क धंसने से फ्लाई ओवर पर वाहनों की रफ्तार रुक गयी जिससे जाम लग गया.धीरे धीरे वाहनों की लाइन बढ़ती गयी और नौबस्ता की तरफ कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया. नौबस्ता की तरफ से आ रहे वाहन सवारों ने जाम देखा तो सर्विस लेन से निकलने लगे. जिससे सर्विस लेन पर लोड बढ़ गया.

सूचना मिलते ही एनएचएआई और फ्लाई ओवर का निर्माण करने वाली कंपनी के अधिकारी पहुंचे. उन्होंने बेरिकेडिंग लगवाकर यातायात को रोका और मरम्मत का काम शुरू करवाया. अधिकारियों ने बताया कि बारिश के चलते सड़क धंस गयी वहीं इसकी मरम्मत में करीब एक से डेढ़ माह लग सकता है.

